लखनऊ का फैजुल्लागंज 2 हफ्तों से बाढ़ के पानी से घिरा हुआ है। गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से स्थिति भयावह हो चुकी है। 50 हजार से ज्यादा घरों में 5 फीट तक पानी भरा है। एक-मंजिला मकानों में रहने वाले लोग छतों पर तिरपाल डालकर दिन काट रहे हैं।
वहीं, राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से बुधवार को पश्चिमी जिलों में मौसम बदल गया। जयपुर सहित कुल 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।