दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने राजधानी में अवैध निर्माण और जर्जर बिल्डिंग के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। सीएम रेखा गुप्ता के मुताबिक, 6 सितंबर से 10 अक्टूबर के बीच सभी 12 जोन में 1,046 संपत्तियों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।
इस दौरान 282 संपत्तियां सील की गईं और 47 जर्जर बिल्डिंग गिराई गईं। सीएम ने निगम को निर्देश दिए हैं कि