गांधी जयंती के मौके पर शुक्रवार, 2 अक्टूबर को आज भारतीय शेयर बाजार बंद है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर ट्रेडिंग नहीं होगी।
इस छुट्टी की वजह से निवेशक आज दोनों प्रमुख एक्सचेंजों पर शेयरों की खरीद-बिक्री नहीं कर सकेंगे। इसके साथ ही इक्विटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में भी कोई कामकाज नहीं होगा।