सोने-चांदी के दाम में इस हफ्ते गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड के दाम 1.52 लाख रुपए से गिरकर 1.48 लाख रुपए पर आ गए हैं। इसकी कीमत इस हफ्ते करीब 4,000 रुपए घटी है।
एक किलो चांदी के दाम 11,521 रुपए गिरकर 2.21 लाख रुपए पर आ गए हैं। इससे पहले ये बीते हफ्ते यानी 25 सितंबर को 2.32 लाख रुपए पर थी। वहीं गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्टूबर को आज बाजार में कारोबार नहीं होगा।