सोने-चांदी के दाम में आज यानी 25 सितंबर को बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी IBJA के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 1,328 रुपए बढ़कर 1.52 लाख रुपए हो गई है। एक किलो चांदी 4,102 रुपए महंगी होकर 2.32 लाख रुपए की हो गई है।
चीन और भारत सहित दुनियाभर के कई देशों के बैंक सोना खरीद रहे हैं। इसके अलावा फेस्टिवल सीजन भी शुरू होने से भी सोने की डिमांड बढ़ी है। कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के अनुसार ऐसे में सोना साल के आखिर तक 1 लाख 80 हजार और चांदी 3 लाख रुपए किलो तक जा सकती है।