इंडिगो दुनिया की बेस्ट बजट एयरलाइन की टॉप-10 लिस्ट में शामिल हो गई है। स्काइट्रैक्स की ओर से जारी की गई रैंकिंग में भारतीय एयरलाइन ने नौंवा स्थान हासिल किया।
वर्ल्ड एयरलाइन अवॉर्ड्स 2026 में इंडिगो को 3 रीजनल अवॉर्ड भी मिले। इसके अलावा एअर इंडिया रीजनल कैटेगिरी में 4 अवॉर्ड मिले हैं।
बेस्ट बजट एयरलाइन की लिस्ट में मलेशिया की एयर एशिया ने लगातार 17वीं बार दुनिया की नंबर-1 बजट एयरलाइन का खिताब जीता है। वहीं, भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका की एयरलाइंस टॉप-100 में भी जगह नहीं बना पाईं।