बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात अर्नब 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम दिशा की ओर बढ़ा है। चक्रवात आज ओडिशा के कलिंगपट्टनम तट से टकरा सकता है।
IMD के मुताबिक, यह 23 सितंबर की रात उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तट के बीच, विशाखापट्टनम और गोपालपुर के बीच कलिंगपट्टनम के पास गहरे दबाव के रूप में तट पार कर सकता है।
ओडिशा में इसका सबसे ज्यादा असर होने की आशंका है। करीब 5,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर प