भारत ने एशियन गेम्स के विमेंस क्रिकेट सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 114 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। भारत ने शेफाली वर्मा के नाबाद शतक की मदद से 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की पूरी टीम 15.4 ओवर में 81 रन पर ऑलआउट हो गई। यानी टीम अकेली शेफाली के स्कोर से 19 रन पीछे रह गई।
रविवार को शेफाली ने 49 गेंदों पर नाबाद 100 रन की पारी खेली। उन्होंने 9 चौके और 3 छक्के लगाए। हरमनप्रीत कौर के साथ तीसरे विकेट के लिए 94 रन की साझेदारी की। गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा और नंदनी शर्मा ने 3-3 विकेट लिए, जबकि श्री चरणी को 2 विकेट मिले।