ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को तीसरे और आखिरी वनडे 1 विकेट से हराकर सीरीज 3-0 से स्वीप कर लिया है। हरारे में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 271 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 49.5 ओवर में 9 विकेट खोकर 272 रन बना दिए।
ऑस्ट्रेलिया की जीत के हीरो जोश इंग्लिस और नाथन एलिस रहे। इंग्लिस ने 102 गेंदों पर 103 रन बनाए। एलिस 36 रन बनाकर नाबाद रहे और गेंदबाजी में भी 3 विके