चेन्नई में गुरुवार को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की सिक्योरिटी तोड़कर कुछ लोगों के उनके काफिले तक पहुंचने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, सचिवालय के पास एक दंपती समेत 8 लोगों ने काफिला रोककर ज्ञापन देने की कोशिश की।
ये लोग मार्च में पुलिस हिरासत में जान गंवाने वाले युवक आकाश डेलिसन के परिजन बताए जा रहे हैं। वे आकाश की मौत के मामले CB-CID से जांच कराने की मांग कर रहे हैं।
पुलिस ने सभी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। अधिकारियों के अनुसार, विधानसभा की कार्यवाही खत्म होने के बाद उन्हें छोड़ा जा सकता है।