लद्दाख में चीन से लगी एलएसी तक सेना अपनी सप्लाई व्यवस्था मजबूत कर रही है। मकसद है कि किसी सड़क, पुल या सप्लाई रूट के बंद होने पर भी हथियार, गोला-बारूद, ईंधन और राशन की आपूर्ति जारी रहे। इसके लिए लद्दाख को देश से जोड़ने वाले रास्तों के साथ अंदरूनी इलाकों में भी वैकल्पिक मार्ग तैयार किए जा रहे हैं।
अभी लद्दाख पहुंचने के दो प्रमुख रास्ते हैं- श्रीनगर-करगिल-लेह और मनाली-लेह। करीब 298 किमी लंबा निमू-पदम-दरचा मार्ग तीसरा प्रमुख रास्ता बन रहा है। शिंकुन ला पर करीब 4.1 किमी लंबी सुरंग बनने के बाद यह सालभर चलने वाला मार्ग बन सकेगा