भारतीय महिला हॉकी टीम वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकी है। उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत की जरूरत थी, लेकिन मैच 0-0 से ड्रॉ रहा और ऑस्ट्रेलिया टॉप-4 में पहुंच गई।
एमस्टेलवीन के वैगनर हॉकी स्टेडियम में भारतीय कोच ने आखिरी 5 मिनट के लिए गोलकीपर को भी बाहर बुला लिया था। ताकि, गोल के मौके बनाए जा सके। लेकिन, गोल नहीं आया।