इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स को शनिवार रात डर्बी के एक नाइट क्लब के बाहर पुलिस ने हथकड़ी लगाई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बोर्ड ने स्काई स्पोर्ट्स न्यूज को दिए बयान में कहा कि उसे इस घटना की जानकारी है।
द टेलीग्राफ के अनुसार पुलिस ने कार्स को कुछ समय के लिए हिरासत में लिया था, लेकिन गिरफ्तार नहीं किया। वे कुछ देर बाद टीम होटल लौट आए।