Google Analytics Meta Pixel
तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में  ऑटो-रिक्शा और ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में ऑटो-रिक्शा और ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में मंगलवार रात ऑटो-रिक्शा और ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। छह लोग घायल हुए हैं।

पुलिस के मुताबिक, घटना रात करीब 8 बजे सतवार एक्स रोड पर हुई। ऑटो में ड्राइवर के अलावा 11 महिलाएं सवार थीं।

सभी कर्नाटक के बीदर की रहने वाली कृषि मजदूर थीं और काम खत्म करके घर लौट रही थीं। मरने वालों में एक ऑटो ड्राइवर और 5 महिलाएं थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *