मध्य प्रदेश में तीन दिन से बारिश जारी

मध्य प्रदेश में तीन दिन से बारिश जारी

मध्य प्रदेश में तीन दिन से बारिश जारी है। इसकी वजह प्रदेश में तीन मानसूनी सिस्टम का सक्रिय होना है। इनके कारण अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से बड़ी मात्रा में नमी आ रही है। भोपाल में बुधवार को लगातार तीसरे दिन स्कूलों में छुट्टी है। यहां दो दिन में 8.57 इंच बारिश हुई। प्रदेश के राजगढ़ स्थित ब्यावरा में 9.02 इंच बारिश दर्ज की गई। आज भी 11 जिलों में यलो अलर्ट है।

उधर, उत्तर प्रदेश के 28 जिलों में बारिश और 16 जिलों में बाढ़ का अलर्ट है। पहाड़ों पर हो रही जोरदार बारिश से यूपी की 10 नदियां उफान पर हैं। फर्रुखाबाद में पिछले 8 दिनों में 31 मकान गंगा में समा चुके हैं। वाराणसी में घाटों की सीढ़ियां डूब गई हैं। सभी 84 घाटों को आपस में जोड़ने वाले रास्ते जलमग्न हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *