भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले खेले जा रहे तीन दिवसीय वॉर्मअप मैच में श्रीलंका-XI ने पहले दिन 8 विकेट पर 363 रन बना लिए।
कोलंबो के नॉनडिस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम के लिए निशान मदुष्का (66), रविंदु रसान्था (71) और कप्तान सोनल दिनुशा (52) ने अर्धशतक लगाए।