बांग्लादेश के सबसे बड़े क्रिकेटर शाकिब अल हसन एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने कहा है कि अगर सरकार सुरक्षा की गारंटी दे तो वह बांग्लादेश लौटकर अदालत का सामना करने और 2027 वर्ल्ड कप खेलने के लिए तैयार हैं। दूसरी तरफ सरकार के कई मंत्री और क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी मानते हैं कि उनकी वापसी फिलहाल संभव नहीं है।