औद्योगिक क्रांति में फैक्ट्रियां बनी थीं। एआई क्रांति ‘वन-मैन कंपनी’ बना रही है। 2023-25 के बीच ऐसी कंपनियां तेजी से बढ़ी हैं, जिन्हें सिर्फ एक व्यक्ति चला रहा है। लेकिन नई नौकरियां सिमट रही हैं। पेमेंट कंपनी स्ट्राइप का विश्लेषण कहता है कि अमेरिका में दो साल में एक करोड़ डॉलर ( 95 करोड़) तक सालाना कमाई वाली वन-मैन कंपनियां दोगुनी हो गईं।