करीब 10 साल बाद बॉलीवुड की चर्चित थ्रिलर फ्रेंचाइज ‘कहानी’ तीसरे पार्ट के साथ वापसी की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार फिल्म में यामी गौतम मुख्य भूमिका निभाएंगी, जबकि पहले दोनों पार्ट्स का निर्देशन कर चुके सुजॉय घोष एक बार फिर निर्देशक की कुर्सी संभालेंगे। फिलहाल फिल्म प्री-प्रोडक्शन चरण में है और मेकर्स शूटिंग शेड्यूल को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।’