नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘रामायण’ का टीजर जारी होने के बाद अभिनेता रणबीर कपूर की कास्टिंग को लेकर सवाल उठ रहे हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें इस रोल के लिए ट्रोल भी किया गया। अब खुद रणबीर ने इन सवालों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में दिए एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने पहली बार इस ट्रोलिंग पर अपना पक्ष रखा।
रणबीर ने कहा कि भगवान राम का कोई एक तय चेहरा नहीं होता। जिस एक्टर की नीयत साफ है और जिसे भगवान राम के आदर्शों पर विश्वास है, वही इस किरदार के लिए सही चुनाव है।