भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 6 जून से न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। भारतीय टीम करीब 6 महीने बाद कोई टेस्ट मैच खेलेगी।
इस मैच में भारत के दो खिलाड़ी डेब्यू कर सकते हैं। वहीं, नंबर-3 बल्लेबाज और तीसरे स्पिनर को लेकर कप्तान शुभमन गिल के सामने कुछ बड़े सवाल भी हैं। स्टोरी में आगे जानेंगे कि इस टेस्ट मैच में भारत की प्लेइंग-11 क्या हो सकती है।