इंडियन क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर ने संकेत दिया कि मोहाली में न्यू चंडीगढ़ स्टेडियम में कल से शुरू होने वाले भारत-अफगानिस्तान टेस्ट मैच में साई सुदर्शन भी खेल सकते हैं। वह देवदत्त पडिक्कल की जगह तीसरे नंबर पर बैटिंग के लिए आ सकते हैं। गंभीर ने स्टेडियम में मीडिया से बातचीत में ऋषभ पंत को उप कप्तानी से हटाने को लेकर सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा।