Google Analytics Meta Pixel
अगले दो हफ्ते में कोवीशील्ड के इमरजेंसी यूज के लिए अप्लाई करेंगे

अगले दो हफ्ते में कोवीशील्ड के इमरजेंसी यूज के लिए अप्लाई करेंगे

कोरोना वैक्सीन पर देश के लिए अच्छी खबर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शनिवार को वैक्सीन टूर के बाद पुणे-बेस्ड सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के CEO अदार पूनावाला ने वैक्सीन की तैयारी के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि हम अगले दो हफ्ते में कोवीशील्ड के इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए अप्लाई करेंगे।

भारत में पांच वैक्सीन पर काम चल रहा है। इनमें से पुणे-बेस्ड सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) कोवीशील्ड बना रहा है। कोवीशील्ड को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और फार्मा कंपनी एस्ट्राजेनेका ने मिलकर बनाया है। यह वैक्सीन इस समय भारत में आखिरी स्टेज के ट्रायल में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *