मध्य प्रदेश में बढ़ती गर्मी के साथ पेयजल संकट गहराता जा रहा है। कहीं महिलाएं जान जोखिम में डालकर कुओं में उतर रही हैं तो कहीं लोग सूखी नदी-नालों में झिरियां खोदकर मटमैला पानी पीने को मजबूर हैं। कई गांवों में लोग किलोमीटरों दूर से पानी ला रहे हैं, जबकि कुछ जगह नलों से बदबूदार और कीड़ों वाला पानी सप्लाई हो रहा है।