भोपाल के जयप्रकाश (जेपी) जिला अस्पताल में मरीजों को पूरी दवाएं नहीं मिल पा रहीं। स्थिति यह है कि पर्चे पर लिखी करीब 40 प्रतिशत दवाएं बाजार से खरीदनी पड़ रहीं हैं। डॉक्टर तक रोगियों को बता रहे हैं कि यह दवा जरूरी है लेकिन आपको बाहर मेडिकल स्टोर से खरीदनी पड़ेंगी।