लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हरा दिया। इकाना स्टेडियम में लखनऊ ने 188 रन का टारगेट 16.4 ओवर में ही 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। चेन्नई ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 187 रन बनाए थे।
चेन्नई लगातार तीन मैच जीतने के बाद हारी है। चेन्नई के 12 मैचों से 12 अंक हैं। टीम पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए चेन्नई को बाकी बचे दोनों मैच जीतने होंगे। लखनऊ के अब 12 मैचों से आठ अंक हैं। प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी लखनऊ की टीम 10वें स्थान पर है।