पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने महिला टी-20 इंटरनेशनल मैच में सबसे तेज फिफ्टी का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने कराची में जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी-20 इंटरनेशनल में 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ा।
34 साल की फातिमा ने सोफी डिवाइन, फीबी लिचफील्ड और भारत की ऋचा घोष का रिकॉर्ड तोड़ा। इन तीनों ने 18-18 गेंदों में फिफ्टी बनाई थी। इससे पहले पाकिस्तान के लिए यह रिकॉर्ड निदा डार के नाम था। उन्होंने 2019 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 20 गेंदों में फिफ्टी बनाई थी