शाहरुख खान के बेटे और डायरेक्टर आर्यन खान हाल ही में अपने दोस्त माहिर मेहता की शादी के फंक्शन में शामिल हुए। जहां से उनका एक वीडियो सामने आया है। जिसमें जूता चुराई की रस्म के दौरान आर्यन जूता बचाने की कोशिश में गिरते-गिरते बचे।
वेडिंग सेरेमनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वेडिंग ऑर्गेनाइजर ने शेयर किया। वीडियो में आर्यन दूल्हे का जूता हाथ में लेकर भागते नजर आ रहे हैं। इस दौरान कई लोग उनसे जूता छीनने की कोशिश करते दिखते हैं।