बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव ने हाल ही में अपनी निजी जिंदगी और पत्नी राधा यादव के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की है। राजपाल अपनी पत्नी को सिर्फ जीवनसाथी नहीं, बल्कि अपनी सबसे बड़ी ताकत और अपने सफर की बैकबोन मानते हैं।
शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट उन्होंने बताया कि उनके ससुर ने सबसे पहले फिल्म ‘जंगल’ में राजपाल की फोटो देखी थी, जिसमें वे खड़े बाल और हाथ में बंदूक लिए डरावने लुक में थे।