कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह ने मामा-मामी सुनीता-गोविंदा से सालों पुराना झगड़ा सुलझा लिया है। अब परिवार ने नेशनल टेलीविजन पर मनमुटाव दूर कर एक-दूसरे को गले लगाया है।
हाल ही में सुनीता आहूजा ने सेलिब्रिटि कुकिंग शो लाफ्टर शेफ में सरप्राइज एंट्री ली। कृष्णा अभिषेक इससे अंजान थे। जैसे ही सुनीता ने उनका नाम पुकारा वो शॉक हो गए। सुनीता के आते ही कृष्णा उनके पैरों पर गिर गए और आशीर्वाद लिया।