Google Analytics Meta Pixel
टीवी के पॉपुलर शो एफआईआर में नजर आ चुक एक्टर विपुल रॉय के घर चोरी की घटना सामने आई

टीवी के पॉपुलर शो एफआईआर में नजर आ चुक एक्टर विपुल रॉय के घर चोरी की घटना सामने आई

टीवी के पॉपुलर शो एफआईआर में नजर आ चुक एक्टर विपुल रॉय के घर चोरी की घटना सामने आई है। एक्टर ने 21 अप्रैल को नदीजकी पुलिस स्टेशन में अपनी नौकरानी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है, जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।

एक्टर द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के अनुसार, ये घटना 6 अप्रैल की है। एक्टर विपुल रॉय पत्नी और बेटी के साथ मुंबई के खार वेस्ट में स्थित एसवी रोड की कलानिकेतन सोसाइटी में रहते हैं। उनका फ्लैट 10वीं मंजिल पर है, जिसका नंबर 1001 है। वो फुल टाइम नौकर रखने के बजाए ऑनलाइन सर्विस एप से काम पड़ने पर हाउसहेल्प बुलाते रहते हैं। उन्होंने 6 अप्रैल को भी अर्बन कंपनी से दीपाली संय खारवा नाम की एक हाउसहेल्प को बुलाया था, जिसकी उम्र करीब 35 साल थी। उसे सफाई का काम दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *