मुंबई में सड़क विवाद ने लिया हिंसक रूप, यूसुफ पठान के ससुर सहित तीन गिरफ्तार
आर्थिक राजधानी के भायखला क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस मामले में पूर्व क्रिकेटर और टीएमसी सांसद यूसुफ पठान के ससुर खालिद खान सहित तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, विवाद की शुरुआत सड़क पर भरे पानी के छींटे उड़ने जैसी तुच्छ बात से हुई, जो देखते ही देखते लाठी-डंडों के प्रहार में बदल गई।
विवाद की जड़: पुलिस ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस (IANS) को जानकारी दी कि शनिवार रात करीब 9 बजे यूसुफ खान (30) अपनी कार से घर जा रहे थे। रास्ते में एक गड्ढे से गाड़ी गुजरने पर पानी की कुछ बूंदें सड़क पर खड़े शोएब खान (35) पर गिर गईं। यूसुफ खान का दावा है कि उन्होंने तत्काल माफी मांगी, लेकिन शोएब ने आक्रोशित होकर गाली-गलौज शुरू कर