Google Analytics Meta Pixel
चेन्नई मैच की इनसाइड स्टोरी: 5वें ओवर में दी गई नो-बॉल और वाइड ने खोले फिक्सिंग के गहरे राज

चेन्नई मैच की इनसाइड स्टोरी: 5वें ओवर में दी गई नो-बॉल और वाइड ने खोले फिक्सिंग के गहरे राज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में फिक्सिंग का साया, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कनेक्शन से मचा हड़कंप

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कनाडा की टीम से जुड़े कथित फिक्सिंग कांड ने क्रिकेट जगत को हिला कर रख दिया है। आईसीसी (ICC) की जांच के बीच अब इस मामले में कई सनसनीखेज तथ्य सामने आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कनाडा और न्यूजीलैंड के बीच हुए ग्रुप स्टेज मैच में हुई संदिग्ध फिक्सिंग के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग की सक्रिय भूमिका होने का दावा किया जा रहा है। आईसीसी की एंटी-करप्शन यूनिट (ACU) वर्तमान में कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा की संदिग्ध गतिविधियों की गहन जांच कर रही है।

डॉक्यूमेंट्री ने खोली पोल: कनाडाई ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (CBC) के खोजी कार्यक्रम ‘द फिफ्थ एस्टेट’ द्वारा निर्मित 43 मिनट की डॉक्यूमेंट्री ‘करप्शन, क्राइम एंड क्रिकेट’ के प्रसारण के बाद यह मामला सुर्खियों में आया। इस फिल्म में कनाडाई क्रिकेट प्रशासन के भीतर भ्रष्टाचार, कुप्रबंधन और आपराधिक सिंडिकेट की दखलअंदाजी का विस्तार से उल्लेख किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *