Google Analytics Meta Pixel
मैच के दौरान बार-बार स्क्रीन पर दिखीं काव्या

मैच के दौरान बार-बार स्क्रीन पर दिखीं काव्या

आईपीएल 2026 में सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद की जीत के बाद टीम की मालकिन काव्या मारन सबसे ज्यादा खुशी नजर आईं। वह खुशी से चिल्लाती और ताली बजाती नजर आईं। उनके चेहरे पर हंसी रुक ही नहीं रही थी। सोशल मीडिया पर उनका रिएक्शन छा गया है। हर तरफ उनकी मुस्कान की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। आईपीएल शुरू होने से पहले तक काव्या विवादों में थीं। इंग्लैंड की ‘द हंड्रेड’लीग में अपनी टीम में पाकिस्तान के अबरार अहमद को शामिल करने को लेकर उनकी आलोचना हो रही थी। हालांकि, काफी समय बाद उनके चेहरे पर मुस्कान लौटी।

काव्या का रिएक्शन उस वक्त देखने लायक था, जब राजस्थान की पारी की पहली गेंद पर प्रफुल्ल हिंगे ने वैभव सूर्यवंशी को पवेलियन भेजा। जैसे ही शॉर्ट बॉल को वैभव ने हवा में खेला, काव्या भी अपनी कुर्सी से उठ गईं और प्रार्थना करती दिखीं। कैच हो जाने के बाद उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पहले ही ओवर में दो और विकेट गिर जाने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *