Google Analytics Meta Pixel
पश्चिम एशिया तनाव से चीन के एक्सपोर्ट पर असर, मार्च में गिरावट

पश्चिम एशिया तनाव से चीन के एक्सपोर्ट पर असर, मार्च में गिरावट

नई दिल्ली। चीन का निर्यात मार्च में 2.5 फीसदी बढ़ा, जो पिछले दो महीनों से काफी धीमा है। ईरान युद्ध और ऊर्जा कीमतों से वैश्विक मांग में अनिश्चितता बढ़ी। जनवरी और फरवरी में निर्यात वृद्धि 21.8 फीसदी थी। मार्च में आयात 27.8 फीसदी बढ़ा, जो पहले के 19.8 फीसदी से अधिक था। अर्थशास्त्री मानते हैं कि ईरान युद्ध चीनी निर्यात की वैश्विक मांग घटा सकता है। अमेरिकी शुल्क और घरेलू संपत्ति क्षेत्र की सुस्ती भी निर्यात पर दबाव डाल रही है। चीन ने 2026 के लिए 4.5 से 5 फीसदी आर्थिक वृद्धि का लक्ष्य रखा है।

भारतपे के सह-संस्थापक नकरानी अब रणनीतिक सलाहकार होंगे

भारत की प्रमुख फिनटेक कंपनी- भारतपे के सह-संस्थापक शाश्वत नकरानी एक मई, 2026 से दैनिक कार्यों से हटकर रणनीतिक सलाहकार बनेंगे। वह सबसे बड़े शेयरधारक और निदेशक बने रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *