Google Analytics Meta Pixel
चेन्नई-पंजाब मैच में दिखी मिस्ट्री गर्ल, फैंस हुए दीवाने

चेन्नई-पंजाब मैच में दिखी मिस्ट्री गर्ल, फैंस हुए दीवाने

आईपीएल 2026 में शुक्रवार को चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच जबरदस्त मुकाबला खेला गया। हालांकि, पंजाब ने 210 रन का लक्ष्य पांच विकेट गंवाकर हासिल कर लिया और लगातार दूसरी जीत दर्ज की, वहीं चेन्नई को लगातार दूसरी हार मिली। हालांकि, पंजाब के इस बड़े चेज से ज्यादा चर्चा एक मिस्ट्री गर्ल की हो रही है।

यह मिस्ट्री गर्ल चेपॉक में नजर आई और अपनी सादगी और क्यूटनेस से फैंस का दिल जीता। अब सोशल मीडिया पर उस मिस्ट्री गर्ल की तस्वीर और वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। फैंस का दावा है कि इस मिस्ट्री गर्ल का कनेक्शन पंजाब के मध्यक्रम के बल्लेबाज नेहल वढेरा से है। आइए जानते हैं…

दरअसल, मैच के दौरान, जब पंजाब की टीम चेज कर रही थी और उनका स्कोर 17.1 ओवर में पांच विकेट पर 186 रन था, तब कैमरे का फोकस अचानक पंजाब को समर्थन करने स्टेडियम पहुंचे दर्शकों पर गया। यह दर्शक दीर्घा का वो हिस्सा था, जहां पंजाब के खिलाड़ियों के परिवार वाले, दोस्त या करीबी बैठे हुए थे।

हालांकि, कैमरामैन ने एक शॉर्ट कुर्ती और जींस में बैठी लड़की पर फोकस किया और तभी फैंस जोर से चिल्लाने लगे। देखते ही देखते यह क्लिप और उस मिस्ट्री गर्ल की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। फैंस उसे सोशल मीडिया पर सर्च करने लगे। हालांकि, अब हम आपको बताते हैं कि वह मिस्ट्री गर्ल कौन है।

सोशल मीडिया पर फैंस के दावे के मुताबिक, इस मिस्ट्री गर्ल का नाम कश्मीरा परदेशी है। वह एक अभिनेत्री हैं और इंस्टाग्राम पर 2.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम बायो में लिखा है, ‘सिर्फ चीजें हासिल करने के लिए नहीं, बल्कि खुद को एक बेहतर इंसान बनाने के लिए काम कर रही हूं।’

सोशल मीडिया पर फैंस का दावा है कि कश्मीरा और पंजाब किंग्स के स्टार और भारत के उभरते सितारे नेहल वढेरा की गर्लफ्रेंड हैं। इतना ही नहीं, फैंस ने पिछले साल आईपीएल की भी उनकी तस्वीरें साझा की हैं। तब भी वह प्रीति जिंटा के साथ बैठी नजर आई थीं। फैंस ने लिखा, ‘सब जानते हैं न कि यह लड़की नेहल को डेट कर रही है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *