निर्देशक रोहित शेट्टी ने ‘सिंघम’ फ्रेंचाईजी, ‘सूर्यवंशी’ और ‘सिंबा’ जैसी एक्शन फिल्में बनाई हैं, जो दर्शकों के बीच खूब पसंद की गई हैं। इसके अलावा उन्होंने ‘गोलमाल’ सीरीज, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ और ‘बोल बच्चन’ जैसी कॉमेडी फिल्मों की सौगात भी दी है। मगर, रोहित शेट्टी का कहना है कि एक्शन और कॉमेडी फिल्में बनाने के बाद उनकी लाइफ में ही एक्शन और कॉमेडी आ गई है।
‘जिंदगी में एक्शन और कॉमेडी चल रही’
रोहित शेट्टी ने आज शनिवार को इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपनी एक फोटो साझा की है, जिसमें वे ब्लैक टीशर्ट में नजर आ रहे हैं। काला चश्मा लगाए रोहित पोज दे रहे हैं। उनके कैप्शन ने ध्यान खींचा है। निर्देशक ने लिखा है, ‘इतने साल एक्शन और कॉमेडी फिल्में बनाने में बिताए। अब साला जिंदगी में ही एक्शन और कॉ