नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित ‘रामायण’ फिल्म का टीजर हाल ही में लॉस एंजिल्स में एक खास स्क्रीनिंग के दौरान जारी किया गया। इस कार्यक्रम में रणबीर कपूर ने मीडिया और प्रशंसकों से बात की। रणबीर इस फिल्म में भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं। इस दौरान रणबीर ने फिल्म में सीता का किरदार निभा रहीं साई पल्लवी और रावण के किरदार में यश के बारे में खुलकर बात की।
साई को लेकर रणबीर की राय
रणबीर कपूर ने बताया कि सीता का किरदार साई पल्लवी को देने का फैसला बिल्कुल सही था। उन्होंने कहा, ‘जिस दिन मैंने साई पल्लवी को सीता के रूप में देखा, मुझे और नितेश सर को तुरंत समझ आ गया कि उनसे बेहतर कोई और इस भूमिका के लिए नहीं हो सकता। साई बहुत प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं।’
यश को लेकर रणबीर की राय
इस दौरान रणबीर ने रावण के किरदार में यश को लेकर भी अपनी राय