Google Analytics Meta Pixel
“शुरुआती पलों का आनंद…” — हैली स्टैनफेल्ड का इमोशनल पोस्ट

“शुरुआती पलों का आनंद…” — हैली स्टैनफेल्ड का इमोशनल पोस्ट

‘पिच परफेक्ट’ और ‘सिनर्स’ फिल्म की प्रसिद्ध अभिनेत्री हैली स्टैनफेल्ड और उनके पति जोश एलन ने अपने पहले बच्चे के जन्म की खुशखबरी दी है। उन्होंने बच्ची के जन्म को लेकर एक खास पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

हैली और जोश ने किया बेटी का स्वागत

हैली स्टैनफेल्ड और जोश ने एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करके अपनी बेटी की जन्म की घोषणा की है। हैली ने लिखा, ‘हमारी बेटी का जन्म हो गया है। हम बहुत खुश और आभारी हैं। हम इन शुरुआती पलों का पूरा आनंद ले रहे हैं। आपके प्यार और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।’

हैली का बेबी शावर

29 साल की हैली ने पिछले साल जोश एलन से शादी की थी। पिछले महीने हैली ने अपने घर पर बेबी शावर पार्टी रखी थी। इसमें उनकी मां और करीब 30 करीबी महिला दोस्तों और परिवार के सदस्यों ने हिस्सा लिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि लॉस एंजिल्स में एक धूप वाले शनिवार को उनकी मां ने इस खूबसूरत बेबी शावर का पूरा इंतजाम किया था।

बेबी शावर की थीम

बेबी शावर में कोई खास थीम नहीं थी, लेकिन सजावट में ब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *