चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल 2026 का आगाज हार के साथ किया है। सोमवार को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा। पहले ही मैच में चेन्नई की कई कमजोरियां उजागर हो गई हैं, जो इस सीजन में टीम की राह मुश्किल कर सकती हैं। आइए जानते हैं टीम में क्या कमियां रहीं…
मिडिल ऑर्डर में अनुभव की कमी
चेन्नई सुपर किंग्स के मिडिल ऑर्डर में अनुभव की कमी साफतौर पर पहले ही मैच में दिखाई दिए। संजू सैमसन और ऋतुराज के सस्ते में आउट होने के बाद टीम की लड़खड़ाती हुई पारी को संभालने वाला कोई बल्लेबाज नजर नहीं आया। आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट जैसे बल्लेबाजों से चेन्नई की पारी बुनने की उम्मीद नहीं कर सकती है।
वहीं, घरेलू क्रिकेट में सरफराज ने बेशक खूब रन बनाए हैं, लेकिन आईपीएल में उनका रिकॉर्ड कोई बहुत अच्छा नहीं रहा है। कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर अभी काफी युवा हैं। अनुभव के नाम पर चेन्नई के मध्यक्रम में सिर्फ शिवम दुबे एक बल्लेबाज नजर आते हैं। यह भी सच्चाई है कि दुबे हर मुकाबले में टीम की नैया को शायद अकेले पार ना लगा सकें।
फिनिशर की कमी
सिर्फ मिडिल ऑर्डर ही नहीं बल्कि चेन्नई सुपरकिंग्स को इस सीजन एक दमदार फिनिशर की कमी भी खल सकती है। डेवाल्ड ब्रेविस यह जिम्मेदारी संभाल सकते हैं, लेकिन वह चोटिल हैं और उन्हें पूरी तरह से फिट होने में कितना समय लगेगा यह कहना मुश्किल है। एमएस धोनी भी दो हफ्ते के लिए उपलब्ध नहीं हैं। टीम प्रशांत वीर और उर्विल पटेल को यह रोल दे सकती है, लेकिन इन दोनों के पास अनुभव की कमी है।
कमजोर गेंदबाजी अटैक