Google Analytics Meta Pixel
50 की उम्र में फिटनेस वीडियो बना विवाद की वजह

50 की उम्र में फिटनेस वीडियो बना विवाद की वजह

शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की सबसे फिट एक्ट्रेसेस में से एक मानी जाती हैं। 50 साल की उम्र में वह काफी फिट हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर फिटनेस को लेकर अपने फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में वह एक इवेंट में शामिल हुईं। उनकी फिटनेस को देखकर कुछ लोगों ने तारीफ की तो कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल किया है।

वायरल हुआ शिल्पा का वीडियो

सोशल मीडिया पर शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो वायरल है। इसमें शिल्पा शेट्टी को पैपराजी के सामने पोज देते हुए देखा जा सकता है। शिल्पा शेट्टी ने ब्लैक गाउन पहना। उन्होंने अपने बालों को कायदे से बांधा। शानदार ज्वैलरी से उन्होंने अपने लुक को पूरा किया। आखिर में उन्होंने कैमरे की तरफ फ्लाइंग किस दी।

क्यों ट्रोल हुईं शिल्पा शेट्टी?

सोशल मीडिया पर शेयर करते ही यह वीडियो वायरल हो गया। वीडियो पर यूजर्स के मिले जुले कमेंट्स आ रहे हैं। कुछ लोगों ने उनकी खूबसूरती की तारीफ की है, तो वहीं कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल किया है। शिल्पा शेट्टी की खूबसूरती को लेकर एक यूजर ने लिखा है ‘सब मेकअप का कमाल है भैया।’ एक दूसरे यूजर ने लिखा है ‘प्लास्टिक सर्जरी का नाम सुना है?’ एक और यूजर ने लिखा है ‘बोटॉक्स’। एक और यूजर ने इस बात को लेकर सवाल उठाया है कि अगर शिल्पा शेट्टी फिट हैं तो उन्हें किसी का सहाराक्यों लेना पड़ रहा है? उन्होंने लिखा ‘फिट! फिर भी जीना चढ़ने के लिए किसी का सहारा लेना पड़ रहा है।’

यूजर्स ने की फिटनेस की तारीफ

कुछ यूजर्स ने शिल्पा शेट्टी के 50 की उम्र में भी फिट होने के लिए तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा है ‘ग्लैमरस’। एक दूसरे यूजर ने लिखा ‘स्टनिंग’। एक और यूजर ने लिखा ‘बहुत खूबसूरत हैं।’ एक यूजर ने लिखा है ‘वह सिर्फ 15 की हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *