Google Analytics Meta Pixel
मेकर्स ने बदली योजना, नई तारीख पर होगा खुलासा

मेकर्स ने बदली योजना, नई तारीख पर होगा खुलासा

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फैंस बेसब्री से इस फिल्म की अपडेट और इससे जुड़ी झलक का इंतजार कर रहे हैं। दर्शकों को उम्मीद थी कि रामनवमी के मौके पर मेकर्स फिल्म से राम (रणबीर कपूर) का लुक या कोई झलक दिखाएंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब आज मेकर्स ने रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए ये जानकारी दी है कि कब रणबीर कपूर के किरदार की पहली झलक सामने आएगी।

हनुमान जयंती पर आएगी राम की पहली झलक

फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने आज रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए फिल्म से राम यानी रणबीर कपूर के फर्स्ट लुक से जुड़ी अहम जानकारी साझा की है। नमित ने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट साझा किया है।इसमें लिखा है, ‘शुभ रामनवमी! यह कहानी हम सभी की है और हमारा हर कदम गहरी जिम्मेदारी, भक्ति और लगन की भावना से प्रेरित है। ताकि हम अपनी रामायण को उसके सच्चे स्वरूप और भव्यता में पूरी ईमानदारी के साथ जीवंत कर सकें।हम 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर ‘राम’ की अगली झलक आपके साथ साझा करने के लिए उत्सुक हैं। साथ ही हम अपने कई साल के प्रयासों को फैंस के साथ एक ग्रैंड लॉन्च के जरिए दिखाने जा रहे हैं। इस खास पल को दुनिया भर में मनाएंगे। आपके प्यार, विश्वास और धैर्य के लिए धन्यवाद।’

फैंस को मिलेगा बड़ा तोहफा

नमित मल्होत्रा की इस पोस्ट से एक ओर जहां रामनवमी पर रामायण से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *