Google Analytics Meta Pixel
सेंसेक्स में भारी बिकवाली, रुपया डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर पर

सेंसेक्स में भारी बिकवाली, रुपया डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर पर

नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार सोमवार को बड़ी गिरावट के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,555.62 अंक या 2 प्रतिशत गिरकर 72,977.34 पर आ गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 479.95 अंक या 2 प्रतिशत गिरकर 22,634.55 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 41 पैसे गिरकर रिकॉर्ड निचले स्तर 93.94 पर आ गया।

सेंसेक्स की कंपनियों का हाल

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से टाटा स्टील, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बजाज फाइनेंस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टाइटन और अदानी पोर्ट्स सबसे पिछड़ने वाली कंपनियों में शामिल थीं। एचसीएल टेक एकमात्र विजेता के रूप में उभरी।

क्या है विशेषज्ञों की राय?

बैंकिंग और मार्केट एक्सपर्ट अजय बग्गा के मुताबिक, हालात तेजी से एस्केलेशन की ओर बढ़ रहे हैं, जिससे निवेशकों में घबराहट साफ दिख रही है। अजय बग्गा ने कहा कि हफ्ते की शुरुआत बेहद अस्थिर माहौल में हुई है और निवेशक जोखिम वाले एसेट्स से पैसा निकालकर डॉलर जैसी सुरक्षित जगहों की ओर जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अमेरिकी मनी मार्केट फंड्स का एयूएम 8 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच चुका है, जो इस सेफ्टी फ्लाइट को दर्शाता है।

48 घंटे का अल्टीमेटम बना ट्रिगर

बग्गा के अनुसार, बाजार में घबराहट की सबसे बड़ी वजह अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा ईरान को दिया गया 48 घंटे का अल्टीमेटम है। इसमें कहा गया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह खोला जाए, जो फिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *