Google Analytics Meta Pixel
मुख्य सड़क जाम में फंसे लोग, अतिक्रमण बना रोजमर्रा की मुसीबत

मुख्य सड़क जाम में फंसे लोग, अतिक्रमण बना रोजमर्रा की मुसीबत

पिनगवां। कस्बा पिनगवां का मुख्य मार्ग इन दिनों अतिक्रमण की चपेट में हैं, इसके चलते यहां रोजाना जाम की समस्या आम है। सड़क किनारे अवैध कब्जे और यातायात व्यवस्था की अनदेखी के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोग इस समस्या से काफी समय से जूझ रहे हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। जानकारी के अनुसार, मुख्य मार्ग पर रेहड़ी-पटरी वाले अपने ठेले सड़क के किनारे लगाते हैं, जिससे रास्ता संकरा हो जाता है।
वहीं, दुकानदार भी अपनी दुकानों के सामने बरामदों तक सामान फैलाकर अतिक्रमण कर लेते हैं। इसके अलावा ऑटो रिक्शा चालक भी सड़क पर ही खड़े होकर सवारियां बैठाते हैं, जिससे यातायात और अधिक बाधित हो जाता है। स्थानीय निवासी हिदायत खान, रफीक खान, लियाकत अली, सलीम खान, इमरान खान और सहरून खान का कहना है कि आए दिन लगने वाला जाम लोगों के लिए सिरदर्द बन चुका है। खासकर सुबह और शाम के समय स्थिति और भी खराब हो जाती है, जब लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *