श्रीनगर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दिल्ली के लाल किले के पास पिछले साल 10 नवंबर को हुए कार बम विस्फोट मामले की जांच के तहत सोमवार को कश्मीर में नौ स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, श्रीनगर, बारामुला, कुपवाड़ा और कुलगाम जिलों में उन व्यक्तियों से जुड़े ठिकानों पर तलाशी ली गयी, जिन्हें विस्फोट के पीछे कथित “आतंकी मॉड्यूल” से जुड़ा माना जा रहा है। इस विस्फोट में 11 लोगों की मौत हो गई थी और 32 अन्य घायल हुए थे।
एनआईए के एक प्रवक्ता ने कहा, “जम्मू-कश्मीर के विभिन्न स्थानों