अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध रविवार को 23वें दिन में प्रवेश कर गया. इस बीच अमेरिका और इजराइल की ओर से ईरान पर हमले जारी है. वहीं ईरान की ओर से इजराइल और खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डों को निशाना बनाया जा रहा है. वहीं होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान की पाबंदी भी जारी है. इसे लेकर पूरी दुनिया ऊर्जा को लेकर हाहाकार मचा है. इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को ईरान को चेतावनी दी कि अगर उसने होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोला तो वह उसके पावर प्लांट को तबाह कर देंगे. ट्रंप ने ईरान को इस काम के लिए ठीक 48 घंटे का समय दिया. इसकी शुरुआत सबसे बड़े प्लांट से होगी! इस बीच अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा कि अमेरिकियों के खिलाफ ताकत दिखाने की ईरान की क्षमता को खत्म करने के उनके मकसद बिल्कुल साफ हैं. वहीं दक्षिणी इजराइल के अराद और डिमोना में बड़े हमले किए गए. इजराइल के विदेश मंत्रालय ने बताया कि इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. वहां से लगभग 150 परिवारों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया. इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को अराद के मेयर, यायर मायान से बात की और घायलों के लिए अपनी प्रार्थनाएं भेजी. ईरानी रेड क्रिसेंट सोसाइटी के अनुसार इस हमले में ईरान में मरने वालों की संख्या 1500 से ज्यादा हो गई है.