Google Analytics Meta Pixel
ईरान की खोर्रमशहर-4 मिसाइल बनी चर्चा का केंद्र

ईरान की खोर्रमशहर-4 मिसाइल बनी चर्चा का केंद्र

ईरान की मिसाइल क्षमता को लेकर सामने आई नई जानकारी ने वैश्विक सुरक्षा समीकरण को हिला दिया है। 4000 किलोमीटर तक मार करने वाली क्षमता ने यह साफ कर दिया है कि अब यह संघर्ष सिर्फ पश्चिम एशिया तक सीमित नहीं रहा। इस एक घटनाक्रम ने दुनिया के बड़े हिस्से, खासकर यूरोप को भी संभावित खतरे के दायरे में ला दिया है।

इस पर विशेषज्ञों का कहना है कि अगर ईरान की मिसाइलें वास्तव में 4000 किलोमीटर तक पहुंच सकती हैं, तो पेरिस और लंदन जैसे बड़े यूरोपीय शहर भी इसकी जद में आ सकते हैं। इससे नाटो देशों की सोच बदल रही है, क्योंकि अब तक इस संघर्ष को क्षेत्रीय माना जा रहा था, लेकिन अब यह वैश्विक सुरक्षा का मुद्दा बनता दिख रहा है।

कैसे बदला युद्ध का गणित? आसान भाषा में समझें

संघर्ष अब सीमित नहीं रहा… पहले यह टकराव सिर्फ पश्चिम एशिया तक माना जा रहा था, लेकिन 4000 KM की रेंज ने इसे वैश्विक बना दिया।
यूरोप भी दायरे में आया… इतनी दूरी तक मार करने की क्षमता का मतलब है कि पेरिस और लंदन जैसे शहर भी संभावित निशाने में आ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *