Google Analytics Meta Pixel
धुरंधर 2’ के बहाने फिल्ममेकर्स पर बरसे रामगोपाल वर्मा

धुरंधर 2’ के बहाने फिल्ममेकर्स पर बरसे रामगोपाल वर्मा

गुरुवार को फिल्म ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों रिलीज हुई, इसने पहले दिन ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री मार ली। ऐसा करने वाली यह पहली भारतीय फिल्म है। रणवीर सिंह के करियर की भी यह सबसे बड़ी हिट बन गई है। फिल्म को आदित्य धर ने निर्देशित किया है। इस फिल्म को देखकर डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा गदगद हैं। साथ ही वह बॉलीवुड के बाकी फिल्ममेकर्स और एक्टर को भी एक चेता रहे हैं।

रामगोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर’ को लेकर क्या कहा?

शुक्रवार को एक ट्वीट करते हुए पहले रामगोपाल वर्मा ने भारतीय सिनेमा के फिल्ममेकर्स को निशाने पर लिया। वह अपने ट्वीट में लिखते हैं, ‘धुरंधर 2 उन सभी फिल्म निर्माताओं के लिए एक डरावनी फिल्म है जिन्होंने घटिया सिनेमा पर अपना करियर और दौलत बनाई। वो सिनेमा जो शोर-शराबे और मसाले से भरा हुआ, हमारे गले में जबरदस्ती उतारा गया था, अब जल्द ही वेंटिलेटर पर सांस लेने के लिए संघर्ष करता हुआ नजर आएगा।’

नामी एक्टर्स पर भी निशाना साधा

आगे ट्वीट में रामगोपाल वर्मा ने बिना नाम लिए बड़े एक्टर्स को भी लताड़ा है। वह ट्वीट में लिखते हैं, ‘ फिल्म ‘धुरंधर 2’ उन सभी फिल्म निर्माताओं को बुरी तरह डरा देगी जो आज भी स्टार्स को भगवान की तरह पूजते हैं। रणवीर सिंह की इस फिल्म ने उन सभी हीरोज को मार डाला है जो कभी खून नहीं बहाते, कभी दर्द महसूस नहीं करते हैं।’ डायरेक्टर ने बॉलीवुड के उन हीरो को सर्कस का जोकर तक कह दिया है।

आदित्य धर को लेकर कही बड़ी बात

रामगोपाल वर्मा ने अपने ट्वीट में कई और बातें कही हैं। लेकिन आखिरी में वह ‘धुरंधर 2’ के डायरेक्टर आदित्य धर को जमकर सराहते हैं। वह ट्वीट में लिखते हैं, ‘फिल्म ‘धुरंधर 2’ सिर्फ एक मूवी नहीं है। यह एक फैसला है। आदित्य धर ने उस तरह के सिनेमा का सिर काट दिया है, जिसने दर्शकों की समझ का अपमान किया है। जिसने कहानियों की जगह भड़कीले और दिखावटी विजुअल्स को दिखाया, जिसने हीरो को भगवान और दर्शकों को भेड़ बना दिया। ‘धुरंधर 2’ का कलेक्शन अब उन सभी पुराने फिल्ममेकर्स की सोच को इतनी गहरी कब्र में दफनाने देगा कि उनका भूत भी बाहर नहीं निकल पाएंगे।रामगोपाल वर्मा ने यह भी कहा कि कुछ फिल्ममेकर ढेर सारे पैसे के दम पर आदित्य धर जैसा काम करना चाहेंगे लेकिन उनके जैसा दिमाग कहां से लाएंगे। इस तरह रामू ने आदित्य धर की तारीफों के पुल बांध दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *