Google Analytics Meta Pixel
29 नवंबर को कैबिनेट विस्तार करेंगे नीतीश

29 नवंबर को कैबिनेट विस्तार करेंगे नीतीश

बिहार की नई सरकार के पहले मंत्रिमंडल के गठन के बाद अब लोगों को इंतजार है कि दूसरा मंत्रिमंडल विस्तार कब होगा। भास्कर को विश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि नीतीश हफ्तेभर में पहला कैबिनेट विस्तार करेंगे। यह 29 तारीख को हो सकता है। इसकी वजह है कि विधानमंडल की कार्यवाही खत्म होने के तुरंत बाद विस्तार किया जाना है।

सूत्रों के मुताबिक, इस विस्तार में भाजपा का बढ़ा हुआ कद भी साफ दिखाई देगा और मंत्रियों का कोटा भी। अभी भाजपा कोटे से 7 और जदयू कोटे से 5 मंत्री हैं। इनमें से भी जदयू कोटे से मेवालाल चौधरी इस्तीफा दे चुके हैं यानी नीतीश समेत 5 बचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *