टेस्ट क्रिकेट के 149 साल के लंबे इतिहास में सिर्फ 5 बल्लेबाजों ने 13,000 या उससे ज्यादा रन बनाने की उपलब्धि हासिल की हैं. इस जादुई आकड़े तक पहुंचने के लिए केवल तकनीक ही नहीं, बल्कि धैर्य और सालों की कड़ी मेहनती लगती है. अब तक दुनिया के गिने-चुने पांच दिग्गज बल्लेबाज ही ऐसा कारनामा कर पाए हैं, इस एलीट क्लब में सचिन तेंदुलकर, जो रूट, रिकी पोंटिंग, राहुल द्रविड़ और जैक कैलिस ही अपना नाम दर्ज कर पाए हैं. ये आंकड़े इन दिग्गजों के अटूट जुनून और दशकों तक पिच पर टिके रहने की समर्पण को दर्शाती है|
सचिन तेंदुलकर के नाम सबसे ज्यादा टेस्ट रन
‘क्रिकेट के भगवान’ कहे जाने वाले महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन है. उन्होंने 200 टेस्ट मैचों में 15,921 रन बनाए हैं. सचिन ने अपने 24 साल के करियर में 51 शतक और 68 अर्धशतक जड़े. उनकी खेल के प्रति समर्पण ही था कि उन्होंने दुनिया के हर कोने और हर महान गेंदबाज के खिलाफ रन बनाए. सचिन दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 13,000 रन का आंकड़ा पार किया था|
जो रूट ने पोंटिंग, कैलिस और द्रविड़ को पीछे छोड़ा
टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने 13,000 टेस्ट रनों का ऐतिहासिक आंकड़ा पार करने इकलौते इंग्लिश क्रिकेटर हैं. साथ ही रूट महान सचिन तेंदुलकर के बाद टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज हैं. रूट ने रिकी पोंटिंग, राहुल द्रविड़ और जैक्स कैलिस जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए ये गौरवशाली मुकाम